Advertisment

कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी : महुआ माजी

रांची: झामुमो की राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने कहा है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि सोमवार को इसका ऐलान गिरिडीह के मंच से हुआ है। वहां गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने आम जनता से पूछा था कि आपको कल्पना सोरेन एमएलए के रूप में स्वीकार है।

लोगों ने हाथ उठाकर कल्पना सोरेन के पक्ष में समर्थन किया। महुआ माजी ने कहा कि अब कल्पना सोरेन की राजनीतिक एंट्री हो चुकी है। वह पूरी तरह राजनीति के मैदान में हैं।

गिरिडीह में जिस तरह जन सैलाब उमड़ा, वह भी कल्पना सोरेन के पक्ष में जनसमर्थन दिखाता है। गिरिडीह में चार मार्च को आयोजित झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद कल्पना सोरेन ने स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी सभाएं कराने की रणनीति पर होमवर्क शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही कल्पना सोरेन झामुमो के लिए प्रचार करेंगी। महागठबंधन के स्टार प्रचारक के तौर पर वे लोगों के समक्ष होंगी।

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...