पोस्टमार्टम कराने के लिए मांगी घूस, शव को बनाया बंधक

बक्सर: ट्रेन की चपेट में आने से मौत पर रेल प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए पांच हज़ार रुपये की राशि दी जाती है.  बावजूद इसके कुछ ऐसे सौदागर भी हैं, जो लाश का सौदा करने से बाज नहीं आते और उनके कारनामों से मानवता शर्मसार हो जाती है.

ऐसा ही एक मामला स्थानीय पोस्टमार्टम हाउस में उस वक्त देखने को मिला, जब ट्रेन की चपेट में आकर छोटका नुआंव पंचायत निवासी शंकर कानू मौत की आगोश में चला गया. लेकिन, फजीहत तब हो गई जब शंकर कानू का पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर जीआरपी द्वारा भेजे गए सफाई कर्मी ने शव को बंधक बना लिया और कहा कि जब तक तीन हज़ार रुपये नहीं दिया जाता तब तक पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए नहीं  सौंपेगा.  काफी आरजू-मिन्नत करने के बाद भी जब सफाई कर्मी का दिल नहीं पिधला तब परिजनों ने किसी प्रकार एक हजार रुपये का इंतजाम किया, तब ही सफाई कर्मी ने शव सौंपा.  इस बीच मौके पर मौजूद एक युवक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

.

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...