6 घंटे बाद ईडी ऑफिस से निकली अंबा प्रसाद, पूछताछ के लिए कल फिर बुलाया

रांची. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से आज ईडी की टीम ने 6 घंटे पूछताछ की। छह घंटे बाद अंबा ईडी के जोनल ऑफिस से बाहर निकली। कल उन्हें फिर ईडी ने पूछताछ के लिए ईडी के जोनल ऑफिस बुलाया है। ईडी ऑफिस से निकलने बाद आज अंबा ने कहा कि अब तक नहीं पता चला कि किस मामले पर ईडी ने जोनल ऑफिस बुलाया है।

बता दें कि 12 मार्च को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, योगेंद्र साव और उनके परिवार और सहयोगियों से जुड़े करीब 20 ठिकानों पर ईडी (ED) की टीम ने रेड मारी थी। इसके बाद ईडी ने स्टेटमेंट जारी कर बताया था, ‘ईडी (रांची) ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत आपराधिक गतिविधियों जैसे जबरन वसूली, लेवी वसूली, अवैध रेत खनन, जमीन पर कब्जा करना आदि से जुड़े मामले में योगेन्द्र साव, विधायक अंबा प्रसाद और उनके परिवार के अन्य सदस्यों और सहयोगियों से संबंधित झारखंड के रांची और हजारीबाग में 20 स्थानों पर 12 मार्च 2024 को तलाशी अभियान चलाया।

इस तलाशी अभियान में अस्पष्टीकृत नगदी 35 लाख (लगभग), डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंकों आदि के नकली टिकट, हाथ से लिखी रसीदें/डायरियां आदि के रूप में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और झारखंड राज्य में अवैध रेत खनन से संबंधित साक्ष्य बरामद किए गए हैं।’

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...