प्रकाशित:
रांची: विधायक अंबा प्रसाद से सोमवार को ईडी ने पूछताछ की। दोपहर बाद तीन बजे वह ईडी ऑफिस पहुंचीं और रात 8:30 बजे बाहर निकलीं।
ईडी ने आज उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। पहले अंबा प्रसाद को चार अप्रैल को बुलाया गया था। लेकिन वह नहीं पहुंची थीं और समय की मांग की थी।
इसके बाद ईडी ने उन्हें 8 अप्रैल को हर हाल में उपस्थित होने के लिए कहा था। ईडी ने रंगदारी, अवैध बालू खनन और जमीन हड़पने के आरोप में अंबा प्रसाद सहित उनके करीबियों के 20 ठिकानों पर 12 मार्च को छापेमारी की थी।
छापेमारी में जांच एजेंसी को बैंकों के फर्जी मुहर, डायरियां, रसीदें आदि मिले थे। जांच एजेंसी उनसे जानना चाह रही है कि इससे उनका क्या संबंध है। ईडी ऑफिस पहुंचने पर अंबा ने कहा कि वह पूछताछ में सहयोग कर रही हैं। साथ ही अपना काम भी कर रही हैं।
Highlights


















