RJD ने अररिया से शाहनवाज को बनाया उम्मीदवार

अररिया : लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किया है। जिसमें राजद ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तस्लीमुद्दीन के छोटे पुत्र एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम पर भरोसा जताया है। राजद ने अररिया से शाहनवाज आलम को उम्मीदवार घोषित किया है।

हालांकि राजद से टिकट के लालसा में पूर्व सांसद एवं तस्लीमुद्दीन के बड़े पुत्र सरफराज आलम भी कतार में थे। बकायदा चार-पांच सालों से लगातार पार्टी के कार्यक्रमों के साथ इलाके में होने वाले कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। लेकिन टिकट प्राप्त करने में उन्हें मायूसी हाथ लगी है। राजद के शाहनवाज आलम भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह से चुनावी समर में दो-दो हाथ करेंगे।

राजद की ओर से शाहनवाज आलम को प्रत्याशी बनाए जाने पर शाहनवाज आलम ने राजद सुप्रीमो के साथ-साथ राजद परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है। शाहनवाज आलम ने बताया कि अररिया खासकर जोकीहाट की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता रहा है और उसी की दुआ का असर है कि पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने कहा- मेरे पिताजी दुरुस्त हैं, दूसरे को चिंता करने की जरूरत नहीं

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bihar Mineral Resources: बिहार की जमीन के नीचे क्या है? खनिज...

Bihar Mineral Resources: बिहार के खनिज संसाधनों के विकास और इनके आधुनिक तरीके से उपयोग को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने कवायद तेज...

Ranchi T20 Ticket Price: 9 अक्टूबर को Ranchi में India-West Indies...

Ranchi T20 Ticket Price, रांची: क्रिकेट प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है। 9 अक्टूबर को...

Bihar Tribal Development: शिक्षा से रोजगार तक बदलेगी तस्वीर? बिहार के...

Bihar Tribal Development: बिहार के जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को स्थानीय जरूरतों से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। इसके तहत राज्य...