Advertisement
Advertisement

अररिया लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, इन नेताओं के बीच होगी टक्कर !

आज हम बात करेंगे बिहार की अररिया लोक सभा सीट की.अररिया में लोकसभा का चुनाव तीसरे फेज में 7 मई को होंगे. 2024 में अररिया में लोकसभा का चुनाव भाजपा और राजद के बीच होने वाला है.भाजपा ने मौजूदा सांसद प्रदीप कुमार सिंह को मैदान में उतारा है वहीं राजद ने अररिया से शाहनवाज आलम को टिकट दिया है.

 

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदीप कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी सरफराज को 1 लाख 37 हजार 241 वोटों से हराया था. पूर्व प्रत्याशी सरफराज आलम का टिकट कटने पर वो काफी भावुक हो गए थे. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सरफराज के बदले बदले उनके छोटे भाई शाहनवाज आलम को टिकट दे दिया है.

Cesto mart add 24 22Scope News

अररिया लोकसभा सीट में 6 विधानसभा की सीटें आती है. जिसमें नरपतगंज, रानीगंज, अररिया, फारबिसगंज, जोकीहाट और सिकटी की सीटें हैं. जहां 3 सीटें बीजेपी, 2 कांग्रेस ,1 AIMIM , और 1 जदयू के पास है.

नरपतगंज से जयप्रकाश यादव बीजेपी विधायक हैं, रानीगंज से अचमित ऋषिदेव जदयू, फारबिसगंज विद्या सागर केशरी बीजेपी से, अररिया में अविदुर रहमान कांग्रेस के ,जोकीहाट से शाहनवाज आलम AIMIM,सिकटी से विजय कुमार मंडल बीजेपी के विधायक हैं.

अररिया के मुस्लिम वोटर यहां निर्णायक भूमिका में रहते हैं यहां सबसे अधिक 44 प्रतिशत मुस्लिम वोटर है.

अररिया लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर 1967 में चुनाव शुरु हुए. 2004 तक यह सीट एससी आरक्षित सीट थी लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव में इसे सामान्य सीट बनाया गया.

1967 और 1971 के चुनाव में कांग्रेस से तुलमोहन राम लगातार दो बार जीते.

1977 में महेंद्र नारायण सरदार जनता पार्टी के टिकट से जीते.

1980 के लोकसभा चुनाव में डुमर लाल बैठा कांग्रेस से जीतकर दिल्ली पहुंचे.

1984 में डुमर लाल बैठा कांग्रेस की टिकट से जीते.

1989,1991, 1996 के चुनाव में जनता दल से सुकदेव पासवान लगातार तीन बार जीते.

1998 में अररिया में भाजपा ने अपना खाता खोला, रामजीदास ऋषिदेव ने भाजपा से पहली जीत हासिल की.

1999 में राजद से सुकदेव पासवान जीते.

2004 के चुनाव में भाजपा ने अररिया लोकसभा चुनाव से पहली जीत दर्ज की और सुकदेव पासवान ने जीत हासिल की.

2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदीप कुमार सिंह जीते.

2014 में राजद से तस्लीमुद्दीम जीतकर दिल्ली पहुंचे.

2018 के उपचुनाव में राजद से सरफराज आलम जीते.

2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदीप कुमार सिंह भाजपा के टिकट से जीते.

अब 2024 के लोकसभा चुनाव में अररिया में कमल और लालटेन की जंग छिड़ने वाली है. प्रदीप कुमार सिंह और शहनवाज आलम चुनावी मैदान में हैं .

अब अररिया से कौन जीतेगा, भाजपा दूसरी बार जीतेगी या राजद एक बार फिर अररिया में वापसी कर पाएगी ये तो 4 जून को ही पता चल पाएगा.

Commercial Advertisment

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...