MUZAFFARPUR Loot Case : में दिनदहाड़े 50 लाख के जेवर की लूट, ग्राहक बन घुसे थे अपराधी

MUZAFFARPUR Loot Case : मुजफ्फरपुर में अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं और पुलिस बेबस बस देख रही है। हालांकि घटना के बाद पुलिस जांच कर जल्दी उद्भेदन का दावा भी करती है लेकिन कहते हैं की ‘अब पछताए होत क्या जब चिड़ियां चुग गई खेत’। मुजफ्फरपुर में बुधवार को अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।

तीन की संख्या में बाइक से आए हथियारबंद अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के एक ज्वेलरी दुकान से करीब 50 लाख रूपये मूल्य की ज्वेलरी लूट ली और मौके से चलते बने।

यह भी पढ़ें- ROHTAS पुलिस ने अंतरजिला लूटेरे गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

MUZAFFARPUR Loot Case

घटना सदर थाना क्षेत्र के टुनकी साह होमियोपैथिक कॉलेज के नजदीक की है। लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पहले एक अपराधी ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बन कर घुसे और चेन देखने लगे इसी दौरान दो अन्य हथियारबंद अपराधी भी अंदर घुसे और हथियार के बल पर दुकान के कर्मी और अन्य ग्राहकों को बंधक बना लिया फिर करीब 50 लाख रूपये मूल्य के जेवर की लूट कर मौके से चलते बने।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। MUZAFFARPUR Loot Case 

https://www.youtube.com/@22scopebihar

MUZAFFARPUR

MUZAFFARPUR
MUZAFFARPUR

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...

Gumla Viral Fever: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 70 से ज्यादा...

 गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सभी का CHC डुमरी...