ROHTAS पुलिस ने अंतरजिला लूटेरे गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

रोहतास: रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला लूटकाण्ड गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी विनीत कुमार ने बताया कि 05 देशी कट्टा, 01 पिस्टल, 01 सिक्सर, 36 जिंदा गोली, 02 खोखा, 02 लैपटॉप, 01 वाकी टाकी, 02 वाकी टाकी चार्जर, 04 मोबाईल, गैस कटर एवं सिलेंडर के साथ अंतरजिला लूट कांड गिरोह के 05 अपराधकर्मी गिरफ्तार किए गए गए है।

यह भी पढ़ें- मछली विवाद में तेजस्वी का भाजपा पर तंज, कहा ‘IQ टेस्ट में फेल हुए भाजपाई’

एसपी ने बताया कि गत 24 मार्च को धैडाढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों द्वारा लूट को अंजाम देने के क्रम में एक व्यवसायी को गोली मार दी गई थी, जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ, सासाराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। अनुसंधान के क्रम में उक्त काण्ड में बकसर के डुमरांव निवासी बिट्टू पासवान 22 साल, रोहतास के धनकढ़ा गांव निवासी योगेश कुमार एवं मंदनीपुर निवासी मनोरंजन कुमार की संलिप्तता पाई गई।

यह भी पढ़ें- RJD ने जारी की अपने उम्मीदवारों की सूची, देखें कौन हैं 22 उम्मीदवार

इसके बाद गुप्ता सूचना के आधार पर बिट्टू पावान, योंगेश कुमार एवं हंमंत कुमार को सासाराम के मुहद्दीगंज मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया गया। ये सभी एक किराए के मकान में रह रहे थे। इनकी निशानदेही पर मानोरंजन कुमार को मेदनीपुर गांव में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पटना जिले के मनेर निवासी विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इन सभी के द्वारा उक्त काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। कई थानों में इनके खिलाफ लूट एवं अन्य गंभीर अपराध के माले दर्ज होने की बात सामने आई है।

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ROHTAS

ROHTAS
ROHTAS

Bihar Rural Development: क्या है मणिअप्पा पंचायत का विकास मॉडल? जानिए...

Bihar Rural Development बेगूसराय: 'पंचायत विकास दिवस' के मौके पर, उद्योग विभाग के सचिव और BIADA व AIADA के प्रबंध निदेशक श्री कुंदन कुमार...

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...