गिरिडीह और दुमका में दो अलग-अलग robbery case में अपराधियों ने परिवारों को बंधक बनाकर नकदी–जेवर की लूट की। पुलिस जांच जारी है।
Giridih–Dumka Loot Case : गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहारी में गुरुवार सुबह ग्रामीण चिकित्सक हरेंद्र कुमार के घर में तीन हथियारबंद अपराधी घुस गए। बाइक से आए आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर परिवार को बंधक बनाया और घर से लगभग चार लाख की संपत्ति लूट ली। अपराधी CCTV का DVR भी अपराधी ले गए
Giridih–Dumka Loot Case
पीड़ित परिवार के अनुसार, सुबह करीब 6.30 बजे आरोपी मेडिकल स्टोर के पास बाइक खड़ी कर सीधे घर में घुस गए। विरोध करने पर हरेंद्र के पिता से मारपीट की गई और कनपटी पर पिस्तौल सटा धमकी दी गई। इसके बाद सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर घर खंगाला गया। जाते-जाते आरोपियों ने महिला से गले और कान के जेवर भी उतरवा लिए। वे करीब 35 मिनट तक घर के अंदर रहे।
Key Highlights
• गिरिडीह के द्वारपहारी में ग्रामीण चिकित्सक के घर पर हथियारबंद लूटपाट
• अपराधियों ने परिवार को बंधक बनाकर 4 लाख की संपत्ति लूटी
• highlight: robbery case में CCTV का DVR भी अपराधी ले गए
• दुमका में खाकी पैंट पहनकर पहुंचे 9 नकाबपोश डकैतों ने रात में डाका डाला
• दोनों मामलों में परिवार के सदस्यों को पिस्तौल से धमकाया गया
• पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही
Giridih–Dumka Loot Case
हल्ला मचने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस भी मौके पर पहुंची। जमुआ थाना प्रभारी प्रदीप दास ने बताया कि जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान की दिशा में काम चल रहा है।
दूसरी ओर, दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के बाराटोला गांव में बुधवार रात नौ हथियारबंद डकैतों ने खुद को पुलिस बताकर घर में प्रवेश किया। खाकी पैंट पहने अपराधियों ने निजामुद्दीन अंसारी के परिवार को कब्जे में लेकर दो लाख 65 हजार रुपये नकद और जेवरात लूट लिए। पीड़ितों के अनुसार, अपराधियों ने दरवाजा खुलते ही पिस्तौल तान दी और घर में मौजूद सभी की तलाशी लेकर सामान ले गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने परिवार की दिनचर्या का पूरा अध्ययन करने के बाद ही वारदात को अंजाम दिया। दोनों जगह पुलिस टीमें जांच में लगी हैं।
Highlights







