Loot : फाइनेंस कंपनी से 8 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

बेतिया : 8 लाख की लूट – बिहार के बेतिया से एक खबर है। शिकारपुर थाना क्षेत्र नरकटियागंज में एक फाइनेंस कंपनी से बाइक पर सवार अपराधियों ने करीब आठ लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही बेतिया एसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करने के आदेश दिए।

बता दें कि घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र नरकटियागंज के हरदिया चौक स्थित फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक की हैं। जहां मंगलवार की रात्रि करीब 11:30 बजे चार अपराधियों ने फाइनेंस बैंक में लूट को अंजाम दिया है। करीब आठ लाख कैश की लूट हुई है। बताया जा रहा हैं की फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक में देर रात्रि कर्मी पैसा का मिलान कर रहे थे। तभी चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर बंदूक की नोक पर आठ लाख की लूट लिए। बताया जा रहा है कि बैंक का शटर आधा खुला हुआ था और अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

8 लाख की लूट

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बेतिया एसपी अमरकेश डी और एसडीपीओ कुंदन कुमार समेत शिकारपुर थाना पुलिस पहुंची। बेतिया एसपी अमरकेश डी ने बताया कि रात में फाइनेंस कंपनी में पैसे की गिनती हो रही थी। तभी कुछ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस हर एक बिंदु की जांच कर रही है कि इतनी रात को फाइनेंस कंपनी क्यों खुली थी। पुलिस का कहना है कि उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

जितेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Breaking : दिनदहाड़े पटना में लगभग 20 लाख की लूट

AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...