दिल्ली. बड़ी खबर सियासत से है। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने पार्टी छोड़ दी है। साथ ही उन्होंने मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय पर हुआ है, जब लोकसभा का चुनाव सिर पर है और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में जेल में है।
बता दें कि, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।
लोकसभा चुनाव का ऐलान
बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।
Highlights

















