चांद दिखा, आज मनाई जाएगी ईद…

रांची: राजधानी सहित पूरे देश में बीते रात ईद का चांद दिखाई दिया। एदार-ए-शरिया झारखंड और इमारत- ए-शरिया झारखंड ने चांद दिखने की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी।

इसके साथ ही रमजान का रोजा खत्म हो गया। अब गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। सुबह सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।

बुधवार को चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। उधर, चांद रात पर पूरा शहर गुलजार रहा। सभी चौक-चौराहे रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे।

बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग देर रात तक ईद की खरीदारी करते रहे। चूड़ियां, कटलरी कुर्ता-पायजामा, लेडीज सूट, ड्राइफ्रूट्स, बकरखानी, खजूर की दुकानों में खूब भीड़ रही। उधर, जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। जगह- जगह पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है, ताकि ईद मनाने में कोई खलल न हो।

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...