चांद का नहीं हुआ दीदार, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद

नई दिल्ली/रांची : दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में रविवार को ईद का चांद नजर नहीं आया,

इसलिए ईद-उल-फित्र का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा तथा सोमवार को 30वां और आखिरी रोज़ा होगा.

एदार ए शरीया झारखंड के नाजिमे आला मौला कुतुबुद्दीन रिजवी ने इसकी विधिवत घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि झारखंड व अन्य प्रदेशों में 1 मई को कहीं भी चांद नजर नहीं है.

इसलिए ईद का त्योहार मंगलवार तीन मई को मनाया जाएगा.

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ईद का चांद नज़र नहीं आया है,

इसलिए ईद का त्योहार मंगलवार तीन मई को मनाया जाएगा.

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश, बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात,

बिहार, झारखंड और राजस्थान समेत किसी भी राज्य से चांद दिखने की खबर नहीं मिली है.

आज 30वां रोजा

उन्होंने कहा कि सोमवार को 30वां रोजा है और शव्वाल (इस्लामी कैलेंडर के 10वें महीने) की

पहली तारीख मंगलवार को होगी. शव्वाल के महीने के पहले दिन ईद होती है.

वहीं, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने एक बयान में कहा कि देश के किसी हिस्से से शव्वाल यानी ईद-उल-फित्र का चांद दिखने की कोई खबर नहीं है. बुखारी ने कहा, ईद तीन मई मंगलवार के दिन होगी.

कहीं से भी चांद दिखने की सूचना नहीं

उधर, मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया हिंद ने भी एलान किया है कि रविवार को देश के किसी हिस्से में मीठी ईद का चांद नज़र नहीं आया है, लिहाज़ा मंगलवार को दिल्ली व देश के अन्य हिस्सों में ईद का त्योहार मनाया जाएगा. संगठन ने एक बयान में कहा, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आज़मगढ़ और सीतापुर, बहराइच, मध्य प्रदेश के खरगोन, गुजरात के गोधरा, महाराष्ट्र के धुले, कर्नाटक के बेंगलुरु, बंगाल, असम, कश्मीर और पंजाब में आदि से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी चांद दिखने की सूचना नहीं है. मुस्लिम धर्म गुरु रशीद फिरंगी महली ने यह भी घोषणा की कि शव्वाल का चांद नज़र नहीं आया है और इसलिए ईद तीन मई को मनाई जाएगी.

चांद के हिसाब से तय होता है महीना

मुसलमानों के लिए अभी इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना ‘रमज़ान’ चल रहा है जिसमें समुदाय के लोग रोज़ा (व्रत) रखते हैं. रमज़ान के महीने में रोज़ेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं. यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है. बता दें कि इस्लामी कैलेंडर में महीना 29 या 30 दिन का होता है, जो चांद के हिसाब से तय होता है.

ईद की नमाज़ से पहले फित्रा जरूर करें

मुफ्ती मुकर्रम ने लोगों से गुजारिश की वे ईद की नमाज़ से पहले ‘फित्रा’ (दान) जरूर करें. उन्होंने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार 60 रुपये प्रत्येक व्यक्ति की दर से जबकि उच्च मध्यम वर्गीय परिवार 80 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से फित्रा दे.

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...