ई-केवाईसी कराएं, नहीं तो बंद होगा एलपीजी कनेक्शन

रांची: एलपीजी गैस उपभोक्ता ने समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराई, तो गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा और सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून है। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने ग्राहकों को एलपीजी गैस की आपूर्ति चालू रखने के लिए ई-केवाईसी कराने के लिए कहें।

इंडेन के वरिष्ठ प्रबंधक आलोक शर्मा के अनुसार, झारखंड में 3627628 गैस उपभोक्ता हैं। पहले चरण में उज्ज्वला योजना के ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी चु है और अब आम ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी की जा रही है।

779445 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी कर ली गई है और 2848183 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी है। उज्जवला योजना के 1424617 उपभोक्ताओं में से 617039 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है।

आलोक शर्मा ने बताया कि राजधानी के ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्राहक एजेंसी में जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...