Commercial Advertisment

SUPAUL डीएम ने लोगों से की अपील कम से कम 80 % हो मतदान

सुपौल: सुपौल डीएम कौशल कुमार एसपी शैशव यादव गुरुवार को मरौना प्रखंड के कमरैल गांव पहुंचे। जहां वे उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डीएम कौशल कुमार ने कहा कि गांव में रहते कुछ लोग मतदान के दिन वोट नहीं डालते हैं। ऐसे में मतदान की प्रतिशत कम हो जाती है। मतदाताओं से डीएम ने अपील की कि मतदान के दिन सभी लोग मतदान करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। पिछले चुनाव में यहां मतदान की प्रतिशत कम थी लेकिन इस बार कम से कम यहां 80 प्रतिशत तक मतदान करें।

यह भी पढ़ें- RJD का दावा, जो वादा मोदी जी करते हैं तेजस्वी उसे करते हैं पूरा, एनडीए का होगा पत्ता साफ

मौके पर मौजूद एसपी शैशव यादव ने कहा चुनाव को लेकर हमलोग पूरी तैयारी कर चुके हैं। मतदान स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में हो इसके लिए सभी जगहों पर लगातार अपराधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगातार हथियार भी बरामद की जा रही। शराब कारोबारी पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इस मौके पर कार्यक्रम में सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

SUPAUL

SUPAUL
SUPAUL

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...