सरहुल पर हेमंत सोरेन के पक्ष में झांकी, ‘झारखंड में ईडी सीडी नाय चलतौ’

रांची. प्राकृतिक उपासना का महापर्व सरहुल पर आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में झांकी निकाली गयी है और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई की कार्रवाई का विरोध किया गया। यह झांकी केंद्रीय सरना समिति भारत की ओर से निकाली गयी है।

सरहुल पर हेमंत सोरेन के पक्ष में झांकी

इस झांकी में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद दिखाया गया है और पहरेदार के रूप में ईडी और सीबीआई को दर्शाया गया है। साथ ही उपर में उलगुलान लिखा गया है। वहीं इस झांकी में जगह-जगह पर पोस्टर लगाये गये हैं, जिसमें हेमंत सोरेन के पक्ष में नारे लिखे गये हैं।

इन नारों में- ‘जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा’, ‘भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान में अंग्रेजों के द्वारा शोषण वर्तमान में’, ‘झारखंड के विकास की लड़ाई में हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा शोषण किया जा रहा है’, ‘झारखंड में ईडी सीडी नाय चलतौ’, ‘लुंडी सूत्री नाय चलतौ’, ‘ईडी के नाम पर लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो’ समेत कई नारे लिखे गये हैं।

Gandhi Jayanti 2026: कलकत्ता पब्लिक स्कूल में गांधी और शास्त्री जयंती...

Gandhi Jayanti 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) के पावन अवसर पर कलकत्ता पब्लिक...

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...