हीना शहाब ने ठुकराया RJD का ऑफर, कहा ‘निर्दलीय ही लड़ूंगी चुनाव’

सीवान: पूर्व बाहुबली दिवंगत सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब ने राजद अध्यक्ष लालू यादव के ऑफर को ठुकरा दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हीना शहाब ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि वे सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी और अपनी बातों पर वह अभी भी अड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि हीना शहाब को लालू यादव ने मुलाकात के लिए बुलाया था लेकिन उन्होंने लालू के बुलावे को नजरअंदाज आकर अपने आवास पर ईद के दिन लोगों से मिलती रहीं।

यह भी पढ़ें- नवादा में CM नीतीश ने भरी चुनावी हुंकार, कहा ‘याद कीजिये लालू राबड़ी राज में क्या था बिहार का हाल…’

हीना शहाब ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया है कि वे सीवान से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वे कोई राजनीतिज्ञ नहीं हैं बल्कि आम आदमी हैं। बता दें कि राजद ने बिहार के अपने खाते के सभी लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी है लेकिन सीवान लोकसभा सीट पर अभी भी किसी उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव हीना शहाब को सीवान से राजद की टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर देना चाह रहे थे लेकिन हीना ने उसे ठुकरा दिया।

यह भी पढ़ें- राजधानी PATNA में निजी हॉस्टल में लगी आग, दो सिलिंडर हुआ ब्लास्ट

अब ऐसा माना जा रहा है कि हीना के मना कर देने के बाद अब सीवान से राजद की टिकट पर अब बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी मैदान में उतरेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD

RJD
RJD

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...