Advertisment

गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया सदर अस्पताल में फल व खाद्य पदार्थाें का वितरण

जामताड़ा : महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी सदस्य सह कांग्रेस नेता हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुँचे- जहां अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच हरिमोहन मिश्रा ने फल का वितरण किया.

मौके पर एआईसीसी सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का 152वीं और लाल बहादुर शास्त्री का 118वीं जयंती हमलोगों ने मनाया है. इन महापुरुषों के समानता का विचार धारा से प्रेरित होकर उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं. गरीब मजदूर हो या फिर कोई बीमार उन लोगों का मदद के लिये प्रयास रत हैं. इसी कड़ी में आज सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल के साथ खाद्य पदार्थ वितरण का कार्य किया गया. हमलोग हमेशा ऐसे महापुरुषों के विचार को जिंदा राखने के लिये उनके बताये गये मार्ग पर चलते हैं.

कांग्रेस महिला मोर्चा की सच्चाई आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत

महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर न्यू टाउन स्थित जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल के आवास में कांग्रेस महिला मोर्चा के झारखण्ड प्रभारी इंद्राणी मिश्रा पहुँची. जहाँ जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल व महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. महिला मोर्चा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया. मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिनोद छत्री और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

इस अवसर पर प्रभारी इंद्राणी मिश्रा ने सच्चाई आपके द्वार पुस्तक का विमोचन किया. जहाँ उपस्थित महिलाओं को सच्चाई आपके द्वार कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. साथ ही संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूत कैसे किया जाय. सभी लोगों को टिप्स दिया गया की कांग्रेस पार्टी में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं की भागीदारी को कैसे बढ़ाया जाय.

मौके पर उन्होंने कहा की सच्चाई आपके द्वार कांग्रेस पार्टी एक कार्यक्रम चला रही है. जिसमें हमलोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झूठ का पुलिंदा को खोल रहें हैं. प्रधानमंत्री देश में घूम घूम कर देश वासियों से झूठ बोल कर भ्रमित कर रहे हैं. मोदी का नकाब अब महिला मोर्चा खोल रही है. झारखण्ड के जामताड़ा जिला से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है जो बहुत ही गर्व की बात है.

रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री

Pathardih Coal Washery Accident: पाथरडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, वेल्डिंग...

Pathardih Coal Washery Accident: झरिया के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को काम के दौरान वेल्डिंग मशीन फटने से तीन मजदूर घायल हो गए।...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट के नाम पर ठगी के आरोपित...

Dhanbad Flat Fraud Case: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये लेने और आवास उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में धनसार थाना...

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...