जिला प्रशासन ने निकाली मतदाता जागरूकता अभियान

बेगूसराय : 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। वहीं मतदाताओं को मतदान करने को लेकर लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सीसी सर्किट हाउस से खेल विभाग द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। उपविकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि यह साइकिल रैली सर्किट हाउस से निकल ट्रैफिक चौक, सुभाष चौक, हरहर महादेव चौक, पटेल चौक और मेन मार्केट होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंचेगी। जहां शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। इसके अलावा युवा मतदाताओं को भी लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने की अपील की गई। उपविकास आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करना आवश्यक है, जिससे कि वो अपना मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी किशन कुमार समेत दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

यह भी पढ़े : बेगूसराय के साथ कटिहार और पूर्णिया सीट पर कांग्रेस जता रही दावेदारी, ये हो सकते हैं पूर्णिया से उम्मीदवार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...