Advertisment

बेगूसराय के साथ कटिहार और पूर्णिया सीट पर कांग्रेस जता रही दावेदारी, ये हो सकते हैं पूर्णिया से उम्मीदवार

बिहार महागठबंधन में अभी तक बिहार की लोकसभा सीटों पर सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है। अभी दलों के बीच बातचीत का दौर ही चल रहा है। इस मामले एक तरफ जहां कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पा रही है तो उधर कांग्रेस ने पहले ही बिहार की तीन सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। कांग्रेस ने बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार को उतारने का फैसला लिया है तो कहा जा रहा है कि कांग्रेस पूर्णिया सीट से पूर्व सांसद और जाप के सुप्रीमो पप्पू यादव को उतारने का मन बना रही है।

ये भी पढ़ें: सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस ने की बैठक

सीट शेयरिंग पर फैसले के बारे में पूछे जाने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी कहा कि दो दिनों में सीट शेयरिंग पर बात फाइनल कर ली जाएगी। पूर्णिया सीट पर Congress पप्पू यादव को मैदान में उतारने की कोशिश कर रही है जबकि पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन कांग्रेस से पहले ही राज्यसभा में सदस्य हैं। वहीं कहा जा रहा है कि कांग्रेस बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारने की कोशिश कर रही है। विदित हो कि 2019 के चुनाव में भी कन्हैया सीपीआई के टिकट पर बेगूसराय में चुनाव लाडे थे और भाजपा के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दी थी।

बेगूसराय के साथ कटिहार और पूर्णिया सीट पर Congress जता रही दावेदारी, ये हो सकते हैं पूर्णिया से उम्मीदवारसूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि CPI Congress के कन्हैया कुमार को बेगूसराय से उतारने के फैसले का विरोध कर रही है। हालांकि जब तक सीट शेयरिंग पर महागठबंधन की तरफ से मुहर नहीं लग जाती है तब तक सस्पेंस बरक़रार है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...