Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास का लेंगे संकल्प

रांची:  चैत्र माह का चैती छठ रोहिणी नक्षत्र-आयुष्मान योग में नहाय-खाय के साथ शुक्रवार को शुरू हो गया है। यह छठ व्रत 15 अप्रैल प्रातः अर्घ्य के बाद पारण से समाप्त होगा।

छठ महापर्व साल में दो बार मनाया जाता है। कार्तिक और चैत्र माह में। छठ व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस व्रत के करने से सौभाग्य, सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शालिनी वैद्य ने बताया कि 13 अप्रैल यानी शनिवार को खरना के दिन मृगशिरा नक्षत्र व सौभाग्य योग में व्रती पूरे दिन निर्जला रहकर संध्या में गुड़ और दूध के बने खीर से खरना पूजा करेंगे और प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास का संकल्प लेंगे। रविवार को आर्द्रा नक्षत्र में व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

15 अप्रैल पुनर्वसु नक्षत्र और सुकर्मा योग में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व को पूर्ण करेंगे। इधर, शुक्रवार को छठ व्रतियों ने इस दिन सात्विक भोजन किया, ताकि वो अपने तन और मन दोनों को शुद्ध रख सकें। नहाय- खाय में अरवा चावल-कद्दू, चना दाल और चना दाल से बनी हुई चीजें खाईं।

ये भोजन शुद्ध देसी घी से तैयार किया गया। इसे सिर्फ हल्दी, सेंधा नमक के साथ पकाया गया। ज्योतिष ने बताया कि लौकी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। व्रत में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। नहाय खाय का यह भोजन साधक में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है।

Commercial Advertisment

Patna Chhath Ghat Inspection: छठ को लेकर पटना के घाटों पर...

Patna Chhath Ghat Inspection: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। खरना...

Pakur Legal Awareness Camp: बाल दिवस पर पाकुड़ के बच्चों को...

Pakur Legal Awareness Camp: बाल दिवस एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा सप्ताह के अवसर पर पाकुड़ के आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय में जिला विधिक सेवा...

Khalwa Panchayat Cleanliness Model: कचरे से खाद, वाहनों की मरम्मत और...

Khalwa Panchayat Cleanliness Model, पटना: बिहार के सीवान जिले की नौतन प्रखंड स्थित खलवा ग्राम पंचायत ने स्वच्छता के क्षेत्र में ऐसा मॉडल विकसित...