चैती छठ महापर्व आज से, तीन अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देंगे व्रती

रांची: चैती छठ मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है। चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी, जहां व्रती पवित्र स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी और प्रसाद ग्रहण करेंगी।

खरना दो अप्रैल को, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

दो अप्रैल को खरना होगा, जिसमें व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को खीर-रोटी का प्रसाद तैयार करेंगी और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करेंगी। इसी दिन से 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होगा।

तीन अप्रैल को संध्या अर्घ्य, चार अप्रैल को प्रातः अर्घ्य

तीन अप्रैल को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि चार अप्रैल को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। श्रद्धालु विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर सूर्य देवता की उपासना करेंगे।

बाजारों में छठ की धूम

महापर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। केला 20-40 रुपये किलो, सूप 80-100 रुपये, और दउरा 300-550 रुपये में बिक रहा है। साथ ही, मिट्टी के दीपक, बरतन और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी भी जोरों पर है।

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...