महाराजगंज में सिग्रीवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा

छपरा : महाराजगंज लोकसभा के एनडीए उमीदवार व सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भव्य स्वागत हुआ। रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओ ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा की। हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। छपरा-दाऊदपुर में महाराजगंज लोकसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। दाउदपुर स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्तरीय एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एनडीए के विभिन्न घटक दलों के नेता व विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सिग्रीवाल

महाराजगंज लोकसभा के एनडीए उमीदवार व सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भव्य स्वागत हुआ

बैठक की अध्यक्षता लगनदेव तिवारी व संचालन उमेश तिवारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी व निवर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं महाराजगंज क्षेत्र में हुए विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का है। जिसके लिए अनेक योजनाएं बनकर तैयार है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करने एवं विकास कार्यों की जानकारी हर मतदाताओं तक पहुंचाने व बूथ स्तर पर एनडीए की स्थिति और मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं आज के इस बैठक में भाजपा के नेताओं ने अपने उमीदवार को इस बार चार लाख पार वोटों से जीत हासिल करने लक्ष्य लिया है।

यह भी पढ़े : सारण में फिर खिलेगा ‘कमल’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

गोलियों की गूंज से दहशत, घरों की खिड़कियां टूटीं, मोहल्ले में...

कटिहार : कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के महिपाल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अचानक गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा...

राज्य की पहचान, छवि व निवेश स्थिति को मजबूत करने के...

पटना : बिहार सरकार ने आज 'ब्रांड बिहार' की शुरुआत की घोषणा की। यह मुख्य सचिव कोषांग (CSC) के तहत स्थापित एक रणनीतिक राज्य-व्यापी...

पोस्टरों में ‘सुंदर मधेपुरा’, जमीन पर जलजमाव! वार्ड-20 के लोग परेशान

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद शहर को 'सुंदर मधेपुरा' बनाने का दावा कर रही है। लेकिन शहर के कुछ इलाकों की तस्वीर इन दावों...

BPSC TRE-4 : प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत...

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के विज्ञापन को लेकर आज यानी 20 मई को...

पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में दो पाटीदारों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img