पटना : आस्था का महापर्व चैती छठ का आज दूसरा दिन है। आज के दिन व्रती खरना का प्रसाद बनाती हैं। आज से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। सभी छठ व्रती स्नान करके खरना का प्रसाद के रूप में खीर और रोटी बनाती है और केले के पत्ते पर भोग लगाती हैं। साथ ही भगवान भाष्कर को नमस्कार करती है।
वहीं छठ महापर्व के तीसरे दिन श्रद्धालु ठेकुआ, केला और फल सामग्री का दौरा सजाकर गंगा घाट जाती हैं और डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देती हैं। वहीं चौथे और आखिरी दिन व्रती श्रद्धालू उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने का काम करती है और पूजा पाठ कर पर्व का समापन करती हैं। ऐसी देखा जाए तो चैती छठ सभी लोगों नहीं मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व बहुत ही खास होता है। क्योंकि इसमें बहुत बारीकी से हर चीज का ख्याल रखा जाता है।
यह भी पढ़े : पटना में 5 घाट खतरनाक, जानिये…
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















