गोपालगंज में NDA नेताओं की बैठक, मंगल पांडेय ने कहा ‘पिछली बार से अच्छी होगी जीत’

गोपालगंज: गोपालगंज में शनिवार को एनडीए के नेताओं ने जिला स्तरीय बैठक की। शहर के एक निजी मैरेज हॉल में आयोजित बैठक में भाजपा, जदयू, हम, लोजपा रामविलास के नेताओ के अलावा बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, जनक राम, सुनील कुमार भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान बैठक में शामिल नेताओं ने एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन को भारी मतों से जीता कर एक बार फिर सदन में भेजने की बात कही।

यह भी पढ़ें- GAYA में माफिया सुधर जाएं अन्यथा बंद होंगे जेल में या फिर यहीं होगा उनका पिंडदान- सम्राट चौधरी

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि जनता जब एनडीए के प्रत्याशी को वोट देगी तो इस देश में एक ईमानदार सरकार बनेगी। वही दूसरे किसी को वोट देगी तो उसका इतिहास ही भ्रष्टाचार, जेल जाने, सीबीआई या ईडी के केस का रहा है। जो देश को लूटने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा की एनडीए के बैठक में जिस तरह का उत्साह गठबंधन के सारे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच है। उससे यह साफ संदेश है कि 2019 के लोक सभा चुनाव में जो परिणाम आया था। उससे कही अधिक मतों से 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन जितेंगे।

यह भी पढ़ें- RJD के घोषणापत्र पर PK ने कसा तंज, कहा झटपट बन जाते हैं डिप्टी सीएम तो…

मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज पूरे देश में एक नारा चल रहा है ‘एक बार फिर मोदी सरकार’। अबकी बार चार सौ पार के नारे को गोपालगंज की जनता चरितार्थ करेंगी। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्तओं को जनता के बीच जा कर सरकार की उपलब्धियों को बताने और एनडीए प्रत्याशी डॉ आलोक कुमार सुमन के पक्ष में वोट करने की अपील करने की बात कही।

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NDA

NDA
NDA
NDA
NDA

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...