उत्तर प्रदेश के व्यापारी का खोया सामान सुरक्षित बरामद

बक्सर : उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी का खोया हुआ सामान पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर उसे लौटा दिया। उसका एक बैग गुम हो गया था, जिसमें आई पैड और कई जरूरी कागजात आदि थे। इस बात की शिकायत नगर थाने में की गई थी। जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस ने सामान सुरक्षित बरामद कर व्यवसायी के हवाले कर दिया।

व्यापारी सर्वेश कुमार जायसवाल ने बताया कि वह किसी कार्यवश बक्सर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान उनका बैग चोरी हो गया बैग में आई पैड के साथ-साथ सामान कई जरूरी कागजात थे। उन्होंने बैग वापस मिलने पर एसपी मनीष कुमार के साथ-साथ नगर थाने की पुलिस को धन्यवाद दिया। साथ ही यह कहा कि गुम होने के बाद दोबारा मिलने से ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस उनकी भरपूर मदद करेगी।

यह भी पढ़े : यातायात पुलिस के अथक प्रयास के बाद बक्सर बाजार की सड़क हुई चौड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...