Breaking: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की एक और सूची जारी, इस सीट से कन्हैया कुमार को मिला टिकट

Desk. खबर सियासत से है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और प्रत्याशी की सूची जार कर दी है। इसमें दस उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इनमें तीन सीटें दिल्ली की हैं। इसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। इस सीट पर कन्हैया का मुकाबला बीजेपी के मनोज तिवारी से होगा।

इसके अलावा कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज को टिकट दिये हैं। बता दें कि लोकसभा का चुनाव दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी साथ मिलकर लड़ रही है। सीट शेयरिंग में कांग्रेस को तीन सीटें मिली थीं, जिन पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

लोकसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...