Advertisment

पंचायत चुनाव में हार के बाद खूनी खेल, ग्रामीणों की पिटाई, तीन घायल

मधेपुरा : पंचायत चुनाव की गिनती खत्म होते ही चुनाव हारने बाले उम्मीदवार खूनी खेल खेलना शुरू कर दिया है. बता दें कि शनिवार की शाम करीब 7 बजे मधेपुरा सदर प्रखंड के साहूगढ़ पंचायत संख्या दो के वार्ड सदस्य उम्मीदवार सोनी देवी चुनाव हार गई. इसी बात से गुस्साये सोनी देवी के परिजनों ने गांव से निकलने का रास्ता ही बंद कर दिया.

इसके बाद स्थानीय पीड़ितों ने मधेपुरा सदर थाना में इसकी लिखित शिकायत की. शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर रास्ता खुलवा दी और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर लौट गई. पुलिस को जाते ही पराजित वार्ड सदस्या के परिजनों ने बाहर से अपराधी बुलाकर विरोधी पक्ष के घर पर हमला कर दिया और जमकर गोली बारी की. जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये है. सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है.

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जसमें दो महिला भी शामिल है. घायल के परिजन राजा कुमार ने बताया कि पराजित वार्ड सदस्या सोनी देवी के पति रंजीत साह और अन्य परिजन राजेन्द्र साह, विक्रम कुमार,नीलम कुमारी सोनी देवी के साथ अवैध हथियार से लैश 30 की संख्या में बाहर से आये अज्ञात अपराधियों ने घर पर हमला कर दिया और जमकर गोली बारी की. जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये है. जिसमें से सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और घायल खतरे से बाहर है.

घटना के बाबत एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गहन छानबीन में जुट गई है. चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शेष बचे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी. घटना चुनावी रंजिश के कारण ही घटी है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बहुत पहले से ही जमीन विवाद चल रहा है.

रिपोट : राजीव रंजन

Jio TRAI Report June 2026: TRAI की नई रिपोर्ट में किस...

Jio TRAI Report June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर्स (VLR) के मामले...

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को...

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत...

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...