Advertisment

IPL-2024 : ‘हिटमैन’ का शतक बेकार, धोनी और पथिराना के आगे नहीं टिकी मुंबई

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 का आगाज हो चुका है। साथ ही अब आईपीएल धीरे-धीरे के साथ तेजी से रफ्तार पकड़ लिया है। कल यानी रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 29वां मैच खेला गया। कल के मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। रोमांचक मैच में मुंबई की टीम चेन्नई से हार गई।

टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 206 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत खराब रही पहला विकेट जल्दी ही गिर गया। इसके बाद कप्तान रितुराज गायकवाड (69 रन, 40 गेंद, पांच चौके, पांच छक्का) और रचिन रविंद्र (21 रन, 16 गेंद, दो चौके, एक छक्का) ने पारी को संभाला। फिर बारी आई शिवम दुबे (नाबाद 66 रन, 38 गेंद, 10 चौके, दो छक्का) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 20 रन, चार गेंद, तीन छक्के) की उन्होंने टीम को बड़े स्कोर में तब्दील किया। धोनी ने आखिरी ओवर में 20 रन के साथ टीम ने 26 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत बेहद ही शानदार रही। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 105 रन, 63 गेंद, 11 चौके, पांच छक्के) और ईशान किशन (23 रन, 15 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) ने पावर प्ले में 63 रन बनाए। इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा (31 रन, 20 गेंद, पांच चौके) ने कुछ रन बनाए लेकिन टीम को नहीं जीता पाए। रोहित शर्मा ने इस मैच में नाबाद शानदार शतक जमाया लेकिन टीम यह मैच 20 रन हार गई। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। चेन्नई के तरफ से श्रीलंका के युवा गेंदबाज मथीशा पथिराना (28/4) ने शानदार गेंदबाजी के आगे मुंबई नहीं टिक पाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंक तालिका में चेन्नई की टीम आठ अंक के साथ तीसरे पायदान पर है जबकि मुंबई की टीम चार मैच हारकर आठवें स्थान पर काबिज है।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : 5 मैच जीतकर टॉप पर मौजूद राजस्थान, प्लेऑफ के करीब

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...