Advertisment

दुमका में सीता सोरेन और नलिन सोरेन के बीच होगा मुकाबला, किसका पलड़ा है भारी ?

Jharkhand : सीता सोरेन और नलिन सोरेन के बीच होगा मुकाबला – दुमका अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट है. दुमका की जातीय समीकरण की बात करें तो यहां पर एसटी समुदाय की आबादी लगभग 40 प्रतिशत है.

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए दुमका में भाजपा ने सीता सोरेन को मैदान में उतारा है वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से यह सीट झामुमो की झोली में गई है, झामुमो ने यहां से नलिन सोरेन को टिकट दिया है. दुमका में सांसद बनने की जंग दो विधायकों के बीच चल रही है.

सीता सोरेन झामुमो के टिकट से जामा विधानसभा से 3 बार विधायक बनी लेकिन कुछ दिनों पहले सोरेन परिवार से बगावत कर सीता भाजपा में शामिल हो गई.

  • सीता सोरेन और नलिन सोरेन के बीच होगा मुकाबला
  • दुमका अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट है
  • दुमका में शिबू सोरेन की जबरदस्त पकड़ है
  • सुनील सोरेन ने शिबू सोरेन को लगभग 50 हजार वोटों से मात दी थी
सीता सोरेन और नलिन सोरेन के बीच होगा मुकाबला –

भाजपा का दामन थामने के बाद दुमका लोकसभा से भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम में बदलाव कर दिया . पहले बीजेपी ने दुमका से मौजूदा सांसद सुनील सोरेन को मैदान में उतारा था लेकिन अब भाजपा ने सुनील सोरेन को रिप्लेस कर सीता सोरेन को झामुमो के खिलाफ जंग में खड़ा कर दिया है.

सीता सोरेन बीते 3 टर्म से जामा से विधायक है ,संथाल में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है. लेकिन लोकसभा चुनाव में सीता पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही है.

दुमका को शिबू सोरेन का गढ़ माना जाता है,विधानसभा चुनावों में झामुमो के बैनर तले सीता सोरेन को संथाल की जनता का पूरा साथ मिला लेकिन अब झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामने से उनके वोट प्रतिशत में कमी आने की भी आशंका जताई जा रही है.

दुमका में शिबू सोरेन की जबरदस्त पकड़ है.फिर भी बीते 2019 के लोकसभा चुनाव में दुमका में भी मोदी लहर पर सवार होकर सुनील सोरेन की नैय्या पार लग गई. सुनील सोरेन ने शिबू सोरेन को पराजित किया था.

वहीं दुमका में सीता सोरेन के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने शिकारीपारा से झामुमो विधायक नलिन सोरेन को उतारा है.नलिन सोरेन लगातार 4 बार से शिकारीपारा के विधायक हैं.

संथाल में उनकी पकड़ भी बेहद मजबूत मानी जाती है. नलिन सोरेन को झामुमो और शिबू सोरेन के समर्थकों का साथ मिला तो नलिन भी सीता सोरेन को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

दुमका में हुए 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां मुकाबला 8 बार के सांसद शिबू सोरेन और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन के बीच हुआ. सीता सोरेन और नलिन सोरेन 

सुनील सोरेन ने शिबू सोरेन को लगभग 50 हजार वोटों से मात दी थी. सुनील सोरेन को 4 लख 84 हजार 923 वोट और शिबू सोरेन को 4 लाख 37 हजार 333 वोट मिले थे. अब दुमका की जनता किसे अपना सांसद चुनती है ये तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा.

सीता सोरेन और नलिन सोरेन

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...