Advertisment

GAYA में किन्नरों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, कहा….

गया: अखिल भारतीय किन्नर सदाबहार विकास समिति ने गया शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। जागरूकता अभियान में किन्नर समाज के साथ गया लोकसभा के मतदाता भी शामिल हो रहे हैं। इस मतदाता जागरूकता का मुख्य उद्देश्य है की सबसे पहले मतदान फिर जलपान उसके बाद कोई काम।

यह भी पढ़ें – मधेपुरा में JDU उम्मीदवार ने किया नामांकन दाखिल

मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में अखिल भारतीय किन्नर सदाबहार विकास समिति के कोषाध्यक्ष सुरेश किन्नर ने गया लोकसभा के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदान हम सब का अधिकार है, इस लोकतंत्र के महापर्व में हम सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चयन कर लोकसभा में भेजें। हम अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के बारे में सोच और एक सही राजनेता चुनें जो हमारा देश और हमारे राज्य का विकास करें।

यह भी पढ़ें – खगड़िया के CPM उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, कहा ‘सेवक था, हूं और रहूंगा बस….’

उन्होंने कहा कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें फिर कोई काम करें। हम शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर गीत, नृत्य के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और मतदान का सही उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

GAYA

GAYA
GAYA

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...