खगड़िया के CPM उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, कहा ‘सेवक था, हूं और रहूंगा बस….’

खगड़िया: खगड़िया लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के सीपीएम (CPM) प्रत्याशी संजय कुमार कुशवाहा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पासवान उर्फ़ गुड्डू तथा वीआईपी के जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी मौजूद रहे। नामांकन के दौरान संजय कुशवाहा के समर्थन में भारी भीड़ जुटी जो अपने प्रत्याशी का मनोबल बढ़ा रहे थे।

यह भी पढ़ें – उपेंद्र कुशवाहा को खुद से ज्यादा भरोसा है PM मोदी के नाम पर, पवन सिंह के मामले में कहा…

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीपीएम प्रत्याशी संजय कुशवाहा ने कहा कि हम सेवक थे, हैं और रहेंगे। जनता मालिक का प्यार और आशीर्वाद चाहिए ताकि जिला का विकास कर सकूं। वहीं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने कहा कि कहीं कोई टक्कर नहीं है। जनता जागरूक है और वह सब देख सुन रही है और इस बार खगड़िया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CPM

CPM

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...