Modi in Gaya : गरज रहे हैं मोदी, कहा- उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है बिहार

गया : Modi in Gaya – लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा दौरा है। आज पीएम मोदी गया में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। गया से एनडीए के उम्मीदवार व हम के संरक्षक जीतनराम मांझी के लिए प्रचार करने आए हैं। पीएम के साथ मंच पर जीतनराम मांझी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद हैं।

GOAL Logo page 0001 1 22Scope News

Modi in Gaya :

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं, तो नवरात्रि भी है और आज ही सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद आज एक बार फिर भारत और बिहार अपने उस प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ये चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है। गया की धरती पर उमड़ा ये जनसैलाब, ये अपार जनसमर्थन साफ बता रहा है – फिर एक बार मोदी सरकार। अभी दो दिन पहले बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है, जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की भी गारंटी।

Modi in Gaya :

पीएम मोदी ने कहा कि आपके आशीर्वाद से मुझे सेवा करने का अवसर मिला है। मोदी को देश के संविधान ने ये पद दिया है। डॉ. राजेंद्र बाबू और बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ ये संविधान न होता, तो कभी ऐसे पिछड़े परिवार में पैदा हुआ गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता था। हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। हर प्रकार की मत-मान्यता और पथ सम्प्रदाय वाला देश है। ऐसे में देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, नियमों के अंतर्गत आगे बढाने के लिए एक ही पवित्र व्यवस्था हमारा संविधान है। संविधान निर्माताओं का सपना था कि भारत समृद्ध बने। लेकिन दशकों तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस ने मौका गंवा दिया, देश का समय गंवा दिया।

Modi in Gaya :

उन्होंने कहा कि दशकों तक गरीबों को रोटी,मकान के सपने दिखाए उसके साथियों ने मगर चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान एनडीए सरकार ने दिए हैं। हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ है। हर प्रकार की मत-मान्यता और पथ सम्प्रदाय वाला देश है। ऐसे में देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, नियमों के अंतर्गत आगे बढाने के लिए एक ही पवित्र व्यवस्था हमारा संविधान है। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब महिला स्वयं सहायता समूह को बिहार में 150 करोड़ से भी कम की मदद दी जाती थी मगर एनडीए सरकार में इन्हीं महिला समूहों को 40 हजार करोड़ की सहायता दी गई है।

Modi in Gaya :

प्रधानमंत्री ने कहा कि 25 करोड़ देशवासियों को आपके इस सेवक ने गरीबी से बाहर निकाला है। दशकों तक गरीबों को रोटी, मकान के सपनें दिखाए कांग्रेस और उनके साथियों ने। एनडीए सरकार ने चार करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिए। दलित, वंचित और पिछड़ों के नाम पर कांग्रेस और राजद ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा। दलितों वंचितों और पिछड़ों को अधिकार और सम्मानपूर्ण जीवन एनडीए ने दिया है। अब अगले पांच वर्षों के लिए मोदी का गारंटी कार्ड अपडेट हो गया है। गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे, ये मोदी की गारंटी है। गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, ये मोदी की गारंटी है। किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी, ये मोदी की गारंटी है।

Modi in Gaya :

उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में देश में एक ऐसी क्रांति आई है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती। ये क्रांति देश के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा की गई है। पिछले 10 साल में 10 करोड़ महिलाएं SHGs से जुड़ी हैं, बिहार में ही सवा करोड़ बहनें इन समूहों से जुड़ी हैं। जब कांग्रेस की सरकार थी, तो महिला स्वयं सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये से भी कम मदद दी जाती थी। एनडीए सरकार के 10 साल में इन्हीं महिला समूहों को 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा दिए गए हैं। बिहार के लोग जानते हैं कि ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है। आज एक ओर देश की संस्कृति और गर्व करने वाले हम लोग हैं और दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाले लोग हैं।

Modi in Gaya :

पीएम मोदी ने कहा कि कल रामनवमी का पावन पर्व है। सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। लेकिन, घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है। जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषाएं बोल रहे हैं। एक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए इन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस के युवराज तो खुलेआम कहते हैं कि, वो हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके दूसरे साथी हमारे सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया कहते हैं। Modi in Gaya

Modi in Gaya :

उन्होंने कहा कि घमंडिया अलायंस के पास न कोई विजन है, न कोई विश्वास है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो भी नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। ये लोग क्यों नीतीश जी और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं, वो पूरा बिहार जानता है। राजद ने भी इतने वर्षों तक बिहार पर राज किया है। लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें। बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है। राजद ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार। इन्हीं का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। राजद ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था। जो लोग सनातन को गाली देते हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में भी 80-90 फीसदी लोग सनातनी थे और उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा साहेब अंबेडकर का साथ दिया है।Mo di in Gaya

आशीष कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़े : Modi in Gaya : चुनावी समर में बिहार की धरती पर तीसरी बार PM

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!