नवादा में RJD के बागी नेता विनोद यादव ने प्रेस वार्ता कर लगाए ये आरोप…

नवादा: नवादा में राजद से बगावत कर लोकसभा चुनाव में निर्दलीय कूदने वाले विनोद यादव मंगलवार को प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे राजद से टिकट नहीं मिला इसका मुझे कोई गम नहीं है। हमने अपने मतदाता मालिक से वादा किया था और निभाने के लिए हम निर्दलीय ही उनके पास आए हैं। हमें किसी दल के टिकट की आवश्यकता नहीं है। हमारे बड़े भाई कृष्ण प्रसाद 1990 में पहली बार भाजपा की टिकट पर नवादा के रजौली से जीतकर विधानसभा गए थे।

यह भी पढ़ें- UPSC ने जारी किया रिजल्ट, टॉपर बने आदित्य श्रीवास्तव

एक सवाल के जवाब में विनोद यादव ने कहा कि उन्होंने राजद से बगावत नहीं किया है, पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे अपना वादा निभाने निर्दलीय मैदान में आए हैं। इसके साथ ही विनोद यादव ने नवादा से राजद के प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा पर बच्चा का अपहरण किया था और आज राजद एक अपहर्ता को टिकट दी है। उन्होंने कहा कि नवादा की जनता ऐसे अपराधी को कभी समर्थन नहीं देगी। विनोद यादव ने दावा किया कि नवादा में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और जीत भी उनकी होगी। मौके पर नवादा विधायक विभा देवी, विधान पार्षद अशोक यादव, रजौली के विधायक प्रकाश वीर समेत अन्य मौजूद थे।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

RJD

RJD
RJD
RJD

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के किला मैदान से राजकुमार चौबे...

Buxar Sanatan Gaurav Sammelan: बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में रविवार को सनातन आस्था और संस्कृति से जुड़ा बड़ा आयोजन देखने को मिला। विश्वामित्र...

IMC Gaya Development: बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर बड़ा कदम,...

IMC Gaya Development: बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने रविवार को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), गया के विकास कार्यों का...

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...