और यहां पिस्टल सटाकर लूट लिए इतने रुपए, आगे फिर हुआ ये……

285
और यहां पिस्टल सटाकर लूट लिए इतने रुपए, आगे फिर हुआ ये......
और यहां पिस्टल सटाकर लूट लिए इतने रुपए, आगे फिर हुआ ये......
Advertisment

Ranchi- रांची के चान्हों में एक व्यापारी से पिस्टल सटाकर लूट की घटना सामने आई है। यह घटना चान्हों के खलारी से बिजूपाड़ा रोड पर घटी जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर कटे-फटे नोट बदली करने वाले व्यापारी से 47 हजार रुपए लूट लिया गया। लूट की घटना के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

Advertisment

ये भी पढ़ें-सैनिक की बेटी ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC में लाई 17वां रैंक…… 

बाइक ओवरटेक कर लूटा पैसा

भुक्तभोगी व्यक्ति का नाम बसंत सिंह बताया जा रहा है और वह रांची के कांटाटोली का रहने वाला है। घटना के बाद व्यापारी ने चान्हों थाना में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में बसंत सिंह ने कहा कि वह बाजार-बाजार जाकर कटे-फटे नोट बदली करने का काम करता है।

सीएस आई 20 22Scope News

ये भी पढ़ें-झामुमो नेता अंतु तिर्की और बिल्डर बिपिन सिंह ईडी की हिरासत में, अब आगे…….. 

इसी दौरान रविवार को खलारी बाजार से नोट बदली करके वापस रांची जा रहा था। इसी दौरान चामा नदी के पास एक बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोका और पिस्टल सटाकर पैसे की मांग करने लगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

 

Advertisement