BJP वाले रोजगार पर बात क्यों नहीं करते, हमने तो बिहार के साथ यूपी वाले को भी दी नौकरी- तेजस्वी

औरंगाबाद के बसडीहा खेल मैदान से तेजस्वी ने भरा हुंकार, कहा योगी हमको तमंचा दिखा रहे हैं। रोजगार पर बात करो, हमने तो यूपी वालों को भी नौकरी दी है।

औरंगाबाद: औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही नेताओं का दौरा भी अंतिम चरण में है। मंगलवार की शाम बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने औरंगाबाद में सभा की। इस दौरान उनके साथ वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। औरंगाबाद प्रखंड के बसडीहा गांव में तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया।

जनसभा को संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपाई राम की बात करते है और हमारी पार्टी राम की बताई राह पर चलती है। उन्होंने कहा की योगी आदित्यनाथ औरंगाबाद आए थे और तमंचा दिखा रहे थे। तेजस्वी यादव ने जनसभा में आए लोगों से कहा कि भाजपा नेता रोजगार और नौकरी पर बात नहीं करते हैं। वे देश में विभाजन चाहते हैं। लोगों में तलवार बांट रहे हैं। जिससे कि समाज में विद्वेष पैदा हो। जबकि हम कलम बांट रहे हैं। कलम से समाज में जागृति पैदा होती है, या समाज को जोड़ने का काम करता है।

तेजस्वी ने कहा कि हमने बिहार ही नहीं योगी बाबा के उत्तर प्रदेश के छात्रों को भी नौकरी दी है। योगी आदित्यनाथ अपने राज्य के नौजवानों को नौकरी देने में सक्षम नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि औरंगाबाद सांसद सुशील सिंह ने पिछले 15 सालों में कोई काम नहीं किया है। वहीं बीजेपी भी ज़बरदस्ती उनको रिपीट कर रही है। अहंकारी व्यक्ति को बार बार टिकट दे रही है। तेजस्वी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री भी की।

AURANGABAD से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर पर FIRING के आरोपियों के पिता को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ

BJP

BJP

BJP

BJP

BJP

BJP

BJP

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...