Commercial Advertisment

NAWADA में थम गया चुनाव प्रचार, डीएम ने कहा ‘सुरक्षा का है पुख्ता प्रबंध

नवादा:नवादा डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने लोकसभा मतदान को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि आज मतदान को लेकर चुनाव प्रचार थम जायेगा जिसके बाद 19 अप्रैल को सुबह 07 बजे से मतदान शुरू हो जायेगा। उन्होंने जानकारी दी कि नवादा, वारसलीगंज और हिसुआ में शाम 06 बजे तक मतदान होगा जबकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र रजौली और गोविंदपुर में 04 बजे ही मतदान खत्म हो जायेगा।

डीएम ने बताया कि नवादा लोकसभा में कुल 20 लाख 856 मतदाता अपनी मताधिकार का उपयोग करेंगे। सुरक्षा कर्मी एवं चुनाव सामग्री 18 अप्रैल को नवादा के गांधी इंटर स्कूल से डिस्पैच किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 10 सेक्टर मेजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं। मतदान के दिन लोकसभा क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों की 44 कंपनी तैनात रहेगीवहीं सुरक्षा की दृष्टि से 10 सेक्टर मेजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं जो मतदान बूथ और पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल रहेंगे।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  SIWAN में नवरात्र के अवसर पर हीना शहाब ने किया कन्या पूजन, कहा ‘मेरी इक्षा थी कन्यापूजन करने का’

NAWADA

NAWADA
NAWADA
NAWADA

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...

Ranchi Crime: 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर राजस्वकर्मी...

रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। 96 डिसमिल जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने पर हत्या...