PATNA सिटी में चूड़ी दुकान में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

पटना: पटना सिटी में बुधवार की देर शाम आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आग पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के जिया मौली की गली के सामने गोलवाड़ा मार्किट में लगी। आग ने भयंकर रूप ले लिया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल थी। घटना की जानकारी पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा कि मार्किट के पास किसी ने कचड़े में आग लगाई थी जो कि आग चूड़ी दुकान तक पहुंच गयी। अगलगी की घटना में चूड़ी की होलसेल दुकान में काफी क्षति हुई है। अगलगी की घटना के बाद प्रशासन क्षति की आकलन करने में जुट गई है

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- NAWADA में थम गया चुनाव प्रचार, डीएम ने कहा ‘सुरक्षा का है पुख्ता प्रबंध

PATNA

PATNA

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...