Advertisment

पेंट और प्लाई की दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति खाक

गया : बिहार के गया में पेंट और प्लाई की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों की संपत्ति खाक हो गई है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का कारण बताया जाता है। फिलहाल मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उन्हें कई लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

बोधगया थाना अंतर्गत दुमहान रोड में निगमा धर्मशाला के पास एक दुकान में आग लग गई। यह पेंट और प्लाई की दुकान है। रविवार की देर रात्रि को यह घटना हुई। देर रात्रि में आग लगने की घटना होते ही दुकान के आसपास के रहने वाले लोग उठे और इसकी सूचना बोधगया थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कई दमकल लगाए गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता, दुकान में रखी सारी संपत्ति खाक हो चुकी थी। पेंट और प्लाई की दुकान में हुई आगलगी की इस घटना के बाद लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

वहीं, इस संबंध में दुकान के मालिक वरुण कुमार ने बताया कि बीती देर रात्रि को उनकी दुकान में आग लग गई। उनकी पेंट और प्लाई की दुकान है। बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग से सब कुछ जल चुका था। इसकी सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस की टीम आई थी। दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया। वहीं, बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी है। वहीं, पेंट और प्लाई की इस दुकान में रात में आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...