Breaking : चौथे चरण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना

213
Breaking : चौथे चरण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना
Advertisment

पटना : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज अधिसूचना जारी हो जाएगी। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सुरक्षित), बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अधिसूचना जारी होंगे। आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इन पांचों लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होगा। 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन लिए जाएंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जाएंगे।

Advertisment

GOAL Logo page 0001 3 22Scope News

आपको बता दें कि मुंगेर में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी से है। उजियारपुर में नित्यानंद राय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के आलोक मेहता से है। जबकि समस्तीपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शांभवी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी से होगा। कांग्रेस ने अभी तक समस्तीपुर के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़े : Breaking : चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, मतदान केंद्र पर नहीं कटनी चाहिए बिजली

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Advertisement