Bokaro : 22 वर्षीय विवाहिता जोशु देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Bokaro : बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र की चौफांद बस्ती में मंगलवार की देर रात 22 वर्षीय विवाहिता जोशु देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

घटना की जानकारी जोशु देवी मायके वालों को मृतका के पति गोपी साहू ने रात 12 बजे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के कोटशिला थाना क्षेत्र के चितमु से बोकारो पहुंचे पिता हीरालाल गोराई, भाई प्रमेश गोराई व मां ने बेटी की हत्या करने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया है।

इस संबंध में मृतका के पिता ने हरला थाना में लिखित शिकायत की है। इसमें बताया है कि 3 साल पहले उसकी बेटी की शादी गोपी साहू के साथ हुई थी।

8 महीने तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद लगातार उसके चरित्र पर सवाल उठाया जा रहा था और दहेज की मांग की जा रही थी। ससुर तिलकधारी साहू, भैंसुर अशोक साहू व सास हमेशा प्रताड़ित करते थे। पति ने एक बार दवा खिलाकर जबरन गर्भपात कराया था।

शिकायत में आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। मंगलवार की रात जब उसकी छोटी बहन ने बात की तो जोशु खाना खा रही थी और रात में ही आरोपी पति ने मौत की सूचना दी।

Bokaro : 22 वर्षीय विवाहिता जोशु देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत :

इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस जब पहुंची तो शव बीजीएच में रखा हुआ था और ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जब पुलिस आरोपी के घर गई तो वहां ताला बंद मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवाहिता जोशु देवी

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...