Advertisment

MODI JI कभी रोजगार और किसान की बात नहीं करते, जुमलों में मत फंसना- तेजस्वी

मधेपुरा: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मधेपुरा के रासबिहारी हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। मधेपुरा लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी कुमार चंद्रदीप के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।

भाजपा के नेता पूरे देश में संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। यह बाबा साहेब अंबेडकर का लिखा हुआ संविधान है, किसी माई के लाल में दम नहीं जो संविधान को बदल सके। पढ़ाई, दवाई, सिंचाई के बारे में बात नहीं होती है। यही मोदी जी पहले कहते थे सत्ता में आएंगे अच्छे दिन लाएंगे। हर एक के खाते में 15-15 लाख रुपए देंगे। हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों की आय दुगुनी कर देंगे। 2022 तक सबका पक्का मकान बना देंगे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। लेकिन उनके 10 साल के शासनकाल में इनमें से एक भी काम नहीं हुआ।

उन्होंने लोगों से कहा कि उनके जुमलेबाजी में नहीं फंसना है। प्रधानमंत्री जी हर जगह चुनाव प्रचार में जा रहे हैं, लेकिन नौकरी और किसान की बात नहीं करते हैं। महंगाई, गरीबी कैसे हटाएंगे इसके बारे में कोई चर्चा नहीं करते हैं। मधेपुरा हमारे पिता की कर्मभूमि रही है। यहां के लोगों ने हमेशा मान-सम्मान दिया है। विधानसभा में भी आप लोगों ने मधेपुरा सीट से जीताया। हमने 2020 में चुनाव प्रचार के दौरान 10 लाख सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

चाचा कहते थे कहां से नौकरी देगा, असंभव है। लेकिन उन्हीं चाचा के हाथ से हमने 17 महीने में 5 लाख सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बंटवाया। 17 महीने में साढ़े 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाया। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने चंद्रदीप को उम्मीदवार बनाया है। उनके पिता स्वर्गीय आरके यादव रवि मधेपुरा के सांसद रह चुके हैं। सब लोगों की राय से उनको टिकट दिया गया है। सभी मिलकर उनको जिताने में मदद करें।

कार्यक्रम को विकाशशील इंसान पार्टी मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर, सहरसा के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने की।

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BJP की गारंटी है चायनीज, बेगूसराय में तेजस्वी ने की विश्वविद्यालय स्थापना की घोषणा

MODI JI

MODI JI
MODI JI
MODI JI
MODI JI

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...