Advertisment

चतरा में शादी वाले घर में लूटपाट, बेखौफ अपराधियों ने नगद और गहने लूटे

चतरा. जिले में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला सदर थाना के सिरम गांव का है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक शादी वाले घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान अपराधियों ने एक लाख नगद और जेवर लूटकर फरार हो गये। वहीं विरोध करने पर पीड़ित परिजनों के साथ मारपीट की।

चतरा में शादी वाले घर में लूटपाट

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को बाइक सवार अपराधियों ने मारपीट और लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान अपराधियों ने एक लाख नगद और जेवर लूटते हुए हवाई फायरिंग भी की। इससे गांव में दहशत फैल गयी। वहीं अपराधियों ने पीड़ित परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि सिरम गांव के जितेंद्र यादव के घर में बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी को लेकर घर में आए रिश्तेदारों के साथ परिजन बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान टीवीएस अपाचे पर सवार होकर आए 9 अपराधियों ने घर पर हमला कर लोगों के साथ मारपीट की और घर में रखे तिलक के एक लाख रुपये नगद और जेवर लूटकर भाग निकले।

चतरा से सोनू भारती की रिपोर्ट

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...