लोकसभा चुनाव: 22 अप्रैल से शुरू होगा भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन

रांची. लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में शामिल लोकसभा सीट सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए बीजेपी उम्मीदवार की नामांकन प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी।

22 अप्रैल को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी गीता कोड़ा, 23 अप्रैल को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और 24 अप्रैल को लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी समीर उरांव और पलामू लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बीडी राम अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश बाबूलाल मरांडी उपस्थित रहेंगे।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...