झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर नामांकन आज से

रांची: आज से झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रारंभ हो रहा है इस सीटों मे सिंहभूम,खूंटी,लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट सामिल है. आज किसी भी समय इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई जाऐगी.

इसी तिथि से नामांकन शुरू हो जायेगा. एनडीए व इंडिया गठबंधन के अलावा झापा और सीपीआइ ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चारण मे जिन चार सिटों पर चुनाव होने वाला है उसमे नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 25 अप्रैल है. जबकि 29 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. मतगणना चार जून को होगी.
खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे.

जबकि कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के नामांकन में भी इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे. सिंहभूम से गीता कोड़ा के नामांकन में बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई नेता पहुंचेगे.

जबकि, जोबा मांझी के नामांकन में सीएम चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन के शामिल होने की संभावना है. लोहरदगा व पलामू में भी नामांकन में एनडीए व इंडिया गठबंधन के नेता पहुंचेंगे.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार बुधवार को थम गया. इस चरण में 21 राज्याे और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर वोट डाले जायेंगे.

वोटिंग शुक्रवार को होगी. साल 2019 के लोकसभा चुनावों में, इन 102 सीटों में से भाजपा ने 40, द्रमुक ने 24 और कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं.

यह चरण भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है. राजस्थान की जिन 12 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग है, उसमें से 11 सीट पर भाजपा का कब्जा है और एक सीट आरएलपी को मिली थी.  भाजपा उत्तराखंड की सभी पांचों सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

 

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...