Advertisment

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले – उनके पास नीति, नीयत और नेता तीनों नहीं

डिजीटल डेस्क : भाजपा के चुनावी चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान के शाहपुरा जिले के शकरगढ़ में चुनावी जनसभा में कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक तेवर में रहे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है और ना ही नेता। उनके पास तीनों ही नहीं है। इसलिए देश की जनता पीएम मोदी को वोट दे ताकि अगले पांच साल में वह भारत को दुनिया में उचित सम्मान वाले स्थान पर पहुंचाने का संकल्प पूरा कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की ओर से हर तीन महीने में विदेश यात्रा करने वाले राहुल बाबा हैं तो दूसरी तरफ दीपावली के दिन भी काम करने वाले नरेंद्र मोदी हैं। कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी का एजेंडा है मेरे बेटे को प्रधानमंत्री बनाओ जबकि मोदी का एजेंडा है मेरे भारत को महान बनाओ।

रामलला का दर्शन न करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी – शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो लोग वोट बैंक के लालच से रामलला के दर्शन नहीं करते हैं, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल अपने बेटे के लिए काम कर रहे हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत का बेटा भी बड़ी मार्जिन से हार रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामलला के दर्शन नहीं करने वाले को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचकर जनता का अपमान किया है।

गृह मंत्री की अपील – 2047 तक विकसित भारत के लिए पीएम मोदी को जिताएं

चुनावी जनसभा में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि साल 2047 में विकसित भारत बनाने के लिए नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करें। राजस्थान की तरह समूचे देश में इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। राजस्थान 25 की 25 सीटें भाजपा को देने जा रहा है। प्रथम चरण में कल जो चुनाव हुआ है, उसमें 12 की 12 सीटें पीएम मोदी की झोली में जा रहा है। पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है। पीएम ने भारत को 10 साल में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया। नरेंद्र मोदी ने सबसे बड़ा काम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया।

भाजपा प्रत्याशी को पड़ा हर वोट पीएम मोदी को  – शाह

अमित शाह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को दिया गया हर वोट नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा। मोदी ने जो भी वादे किए उन्होंने पूरे किए। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कहते हैं कि राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना.देना। उनको नहीं मालूम कि राजस्थान से कितने लोग सेना में हैं। कश्मीर के लिए राजस्थान के न जाने कितनी माताओं ने अपने लाल की बलि दी है। अनुच्छेद 370 हटाना चाहिए कि नहीं हटाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी 70 साल से 370 को संभालकर बैठी थी। मोदी जी ने इसे समाप्त कर दिया। कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया। नरेंद्र मोदी ने एक झटके से ट्रिपल तलाक को हटाया है। नई संसद भवन बनाया गया है। कर्त्तव्य पथ बनाया। अंग्रेजों के कानून को हटाकर नया कानून बनाया। 80 करोड़ गरीबों के कल्याण के लिए काम किया। मुफ्त राशन दिया। 12 करोड़ शौचालय बनाकर माताओं-बहनों का सम्मान किया। 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला का कनेक्शन दिया। 14 करोड़ जनता को नल से जल दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी जो वादा करते हैं, वो सिर्फ चुनावी वादा नहीं होता बल्कि एक तरह की गारंटी होती है। वह जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। यही भाजपा का चरित्र है। कथनी और करनी में फर्क नहीं करते। राजस्थान के भीलवाड़ा में विकास जो कराए गए हैं वह केवल भाजपा के शासन में ही हुए हैं।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...