झारखंड में कांग्रेस को झटका, ललन चौबे ने दिया इस्तीफा

झरिया. लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड में कांग्रेस को झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललन चौबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे धनबाद लोकसभा क्षेत्र से अनुपमा सिंह को टिकट मिलने से नाराज चल रहे थे। वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य थे।

कांग्रेस को झटका

ललन चौबे ने अपने आवासीय कार्यलय में प्रेस वार्ता में कहा कि विधायक अनूप सिंह की पत्नी को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रत्याशी अनुपमा सिंह एक घरेलू महिला हैं, जिसको राजनीति की समझ नहीं है। उन्होंने उमीदवार के पति विधायक अनुम सिंह पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी कमाई प्रत्येक दिन एक करोड़ रुपये हैं, जो हाईकमान को 200 रुपये देकर टिकट खरीद लिया है। उन्होंने कहा कि धनबाद की प्रत्याशी की जमानत जप्त हो जाएगी।

bhawna 10 22Scope News

उन्होंने कहा है की धनबाद से एक दर्जन लोगों का नाम दिया गया था, उसमें से एक को भी टिकट नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनूप सिंह आसाम के मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास किया था, देखा जब पकड़े जाने है तो खुद कुछ लोगों पर मामला दर्ज कराया है। ललन चैबे ने प्रत्याशी के ससुर मजदूर नेता सह पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह पर आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में नक्सलियों से मिलकर 1 हजार करोड़ का कोयला का लेन देन किया था। इस पर मामला दर्ज हुआ था।

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...