Advertisement
Advertisement

NALANDA में भगवान महावीर जयंती समारोह होगा भव्य, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

नालंदा: भगवान महावीर जयंती के अवसर पर नालंदा में भगवान महावीर के जन्मभूमि कुंडलपुर में दो दिवसीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल राजदंड विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। समारोह 21 अप्रैल को शुरू को होगा।

दिगंबर जैन समिति के मंत्री विजय कुमार ने बताया कि महावीर जयंती समारोह 21 अप्रैल की सुबह शुरू हो जाएगी लेकिन उद्घाटन शाम में राज्यपाल के हाथों किया जायेगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवान महावीर जन्मभूमि कुंडलपुर के दिगंबर जैन समिति के पीठाधीश कर्मयोगी स्वस्ति रविंद्र कीर्ति होंगे। समारोह के पूर्व महोत्सव के पहले दिन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान महावीर की मुख्य मंदिर में विराजमान प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा।

समारोह में जिला प्रशासन बच्चों के बीच रंगोली, चित्रकला, मेहँदी प्रतियोगिता भी आयोजित करेगी। वहीं दूसरे दिन नित्य अभिषेक पूजन, विश्व शांति महावीर मंडल विधान तथा दिगंबर जैन समिति द्वारा अन्य कई धार्मिक कार्यक्रम किये जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पप्पू यादव के समर्थन में PURNEA पहुंचे पूर्व मंत्री अख़लाक़ अहमद, कहा ‘जीत है सुनिश्चित’

NALANDA

NALANDA

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...