भारत ने विश्व को युद्ध नहीं बुद्ध दिया, भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती के मौके पर राज्यपाल का संबोधन

गया : भगवान बुद्ध जयंती के मौके पर आज बोधगया के महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती मनाई गई। इस जयंती के मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर राज्यपाल के द्वारा किया गया। इस दौरान बुद्ध जयंती के मौके पर विभिन्न देशों के हजारों बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था।

बता दें कि भगवान बुद्ध आज के दिन ही जन्म लिए थे और आज के दिन ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और आज ही उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। आज के दिन खासकर बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

भगवान बुद्ध की 2568वीं जयंती –

इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने भाषण में कहा कि आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मैं एक अलग तरीके से ही इस पवित्र दिन को माना जाता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया को इस उपदेशों को अपनाने का समय आ गया है। यह करुणा श्रद्धा, प्रेम और शांति का संदेश देते हैं भारत से जो भी लोग बाहर गए हैं भारत के लोग जब भी बाहर गए हैं तो करुणा और शांति और अहिंसा का प्रचार ही किया।

गौतम ने यहां बुद्ध का धारण किया और पूरे विश्व को बुद्ध का संदेश दे दिया है। राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा कि भारत ने कभी युद्ध नहीं दिया हमने बुद्ध दिया है और बुद्ध का संदेश शांति का अहिंसा का करुणा का संदेश माना जाता है।

साथी ही उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पवित्र अवशेष को बैंकॉक में ले जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वहां भी काफी संख्या में थाईलैंड के लोग शामिल हुए थे। उन लोगों का कहना था कि मानो यहां खुद भगवान बुद्ध आए हैं। बुद्ध जयंती के मौके पर आज आहले सुबह 80 फीट प्रतिमा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो महाबोधि मंदिर तक गया और एक कार्यक्रम में तब्दील हो गई। इस शोभायात्रा में देश-विदेश के कई श्रद्धालु भी शामिल हुए।

यह भी पढ़े : 5वीं क्लास की छात्र की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, स्कूल के निदेशक का बेटा गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IAF Saran Flood Relief Operations: सारण के कटे इलाकों में IAF...

IAF Saran Flood Relief Operations: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की विकट स्थिति को देखते हुए राज्य प्रशासन और भारतीय वायुसेना (IAF) ने...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...