बाहरागोड़ा का पारा 46.4 डिग्री पर पहुंचा

रांची: पुरा राज्य लू की चनेट में है। शनिवार को बाहरागोड़ा का पारा 46.4 डिग्री पर पहुंचा गया है। इसके साथ राज्य के दो जिलों का पारा 45 पार तो चार जिलों का पार 44 से 44 से ऊपर पहुंच गया था।

गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह आठ बजे से ही सूरज रौद्र रूप धारण कर लेता है। ऐसे में में लोग घर से निकलने से बचने लगे हैं।

राजधानी का शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज यहां का पारा 40 डिग्री के पार होने की संभावना जताई गई है।

इस मामले में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 तारीख के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है।

शनिवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेलां, रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका में लू का सबसे ज्यादा प्रकोप रहा। मौसम केंद्र के मुताबिक 21 और 22 अप्रैल को भी लू चलेगी।

23 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात हो सकता है। राजधानी औश्र आसपास के इलाकों में 21 अप्रैल

कहीं- कहीं गरज के साथ बारिश और वज्रपात हो सकता है। रांची और इसके आसपास के इलाकों में 21 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा।

अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 22 अप्रैल को आंशिक बादल छाएंगे और तापमान करीब 37 डिग्री पर आएगा।

अगले दिन 23 अप्रैल को यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है। 24 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच सकता है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...